98 जोड़ों की शादी, दुल्हनों को मोबाइल के लिए अलग से मिले 3 हजार रुपए
98 जोड़ों की शादी, दुल्हनों को मोबाइल के लिए अलग से मिले 3 हजार रुपए
शाजापुर | कन्या विवाह सहायता योजना के तहत रविवार को कालापीपल में विवाह सम्मेलन हुआ। जनपद पंचायत कालापीपल द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में 98 जोड़े विवाह सूत्र में बंधे। इसके अलावा दो मुस्लिम जोड़ांे का निकाह हुआ। इसी तरह 3 दिव्यांग कन्याओं, अनुसूचित जाति की 70, अनुसूचित जनजाति की 1 एवं पिछड़ा वर्ग की 15 कन्याओं का भी विवाह हुआ।
विधायक इंदरसिंह परमार ने नवयुगलों को उपहार के रूप में दीवार घड़ी भेंट की। जनपद अध्यक्ष ममता गामी, नपा अध्यक्ष अनिता सोनी, जपं सदस्य नवीन शिंदे, सुमनबाई मेवाड़ा, पवित्रा बाई कल्मोदिया, सीईओ जनपद विनोद चौहान, तहसीलदार प्रकाश कस्बे सहित बड़ी संख्या में वर-वधुओं के साथ आए बाराती मौजूद थे। सामूहिक विवाह में कन्याओं को 17 हजार रुपए एवं मोबाइल के लिए 3000 रुपए की राशि बैंक खाते में जमा कराई गई।