300 खिलाड़ियों को छाछ पिलाई, ताकि लू न लगे
300 खिलाड़ियों को छाछ पिलाई, ताकि लू न लगे
भास्कर संवाददाता | शाजापुर
जिला खेल युवा कल्याण एवं शालेय क्रीड़ा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का गत दिवस प्रभारी जिला खेल अधिकारी ज्योति ठाकुर ने निरीक्षण किया। शिविर में करीब 300 खिलाड़ियों को छाछ का वितरण किया गया। विभाग के सीनियर कोच योगेश मालवीय ने बताया छाछ का वितरण इस उद्देश्य किया ताकि शाम होते ही िखलाड़ियों को गर्म हवा और तेज धूप से लू न लगे।