अजाक्स परिसंघ के समारोह में अफसरों को किया सम्मानित
शाजापुर | देश-प्रदेश के विकास की जिम्मेदारी सिर्फ शासन और प्रशासन की नहीं, बल्कि आमजन की भी अहम भूमिका होती है। यह बात मंगलवार दोपहर इरिगेशन रेस्ट हाउस पर अजाक्स परिसंघ के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने कही।
कलेक्टर ने आयोजक अजाक्स परिसंघ के प्रांताध्यक्ष रामप्रसाद परमार की प्रशंसा की। एसपी शैलेंद्रसिंह चौहान ने कहा 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान कुछ स्थानों पर हिंसक प्रदर्शन भी हुए थे, लेकिन शाजापुर जिले में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के नेतृत्व में किसी भी तरह की अशांति नहीं फैली। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के साथ समाजसेवी और पत्रकारों को भी स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान परिसंघ प्रांताध्यक्ष परमार ने कहा अगस्त में शाजापुर और आगर-मालवा जिले के सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि क्षितिज भट्ट विशेष रूप से मौजूद थे। जी.एल. राजोरिया, मुकेश सोलंकी, कमल सूर्यवंशी, रेखा मालवीय, ममता सूर्यवंशी, भारती जाटव, मदनमोहन भाटिया, दिलीपसिंह बामनिया आदि मौजूद थे। संचालन गोरधन जाटव ने किया। आभार जिलाध्यक्ष जितेंद्र टांक ने माना।
अजाक्स परिसंघ के कार्यक्रम में मौजूद लोग। इनसेट कलेक्टर-एसपी का सम्मान करते।