पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हड़ताल के दूसरे दिन भी डटे रहे रोजगार सहायक

हड़ताल के दूसरे दिन भी डटे रहे रोजगार सहायक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हड़ताल के दूसरे दिन भी डटे रहे रोजगार सहायक

भास्कर संवाददाता | शाजापुर

प्रदेश संगठन के आह्वान पर अपनी एक सूत्री मांग को मनवाने के रोजगार सहायक लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कोई मांग पूरी नहीं हो पाई है। मांग पूरी नहीं होने से नाराज रोजगार सहायकों ने अब पंचायत का काम बंद कर दिया है। इससे ग्राम पंचायत संबंधित कई परेशानियां आ रही है। यह काम हो रहे हैं प्रभावित जैसे पेंशन संबंधित, प्रधानमंत्री आवास योजना, असंगठित श्रमिक पंजीयन आदि काम नहीं हो रहे हैं, जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। हड़ताल के दूसरे दिन भी रोजगार सहायक धरना स्थल पर डटे रहे। इस मौके पर संगठन के जिला महामंत्री महेश टेलर, ब्लॉक अध्यक्ष हुकुमसिंह गुर्जर, उदयसिंह कराड़ा, मनोहरसिंह राजपूत, सुमेरसिंह राजपूत, सीताराम सौराष्ट्रीय, दरियावसिंह पंवार, लाड़सिंह गुर्जर, अर्जुनसिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...