पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एकजुट हुए पदाधिकारी, सीएम से पदोन्नति करने की मांग

एकजुट हुए पदाधिकारी, सीएम से पदोन्नति करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मोर्चा की जिला शाखा के बैनर तले बुधवार को पदाधिकारी व सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिपं सीईओ वंदना शुक्ला को सौंपा। इसमें 42 मांगें शामिल की गई।

प्रमुख रूप से वर्ष 2016 से न्यायालय के निर्णय के परिप्रेक्ष्य में पदोन्नति पर लगाई रोक को हटाकर अंतरिम व्यवस्था कर पदोन्नतियां शुरू की जाने, लिपिकों की पांडे वेतनमान/चौधरी वेतनमान/पांचवां वेतनमान से चली आ रही वेतन विसंगति दूर कर 1 जनवरी 2006 से अपर ग्रेड-पे स्वीकृत कर मंत्रालय के समान वेतनमान, पदोन्नति एवं अन्य सभी प्रकार के लाभ दिए जाने, सातवें वेतनमान के अन्य सभी प्रासंगिक लाभ (किराया भाड़ा, यात्रा भत्ता) आदि केंद्र के समान दिए जाने आदि को हल करने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपते समय अपाक्स संघ के कैलाश सूर्यवंशी, कर्मचारी कांग्रेस के मुकेश सोलंकी, तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के रघुवीरसिंह पंवार, शिक्षक कांग्रेस के राजेशसिंह सेंगर, लिपिकवर्गीय कर्मचारी संघ के संजय नागर, लघु वेतन कर्मचारी संघ के टीकाराम कुशवाह, भंवरसिंह, राजेंद्र राठौर, प्रभुलाल सूर्यवंशी, भंवरसिंह राठौड़, लोकेंद्र नागर आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...