बामनिया मानव अधिकार के प्रदेश उपाध्यक्ष
बामनिया मानव अधिकार के प्रदेश उपाध्यक्ष
शाजापुर | अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार एवं मीडिया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.पी. अहमद व आचार्य मनोज परमार की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष जे.पी. बामनिया ने शाजापुर के दिलीप बामनिया को अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार एवं मीडिया संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। बामनिया की नियुक्ति पर मोनू सौराष्ट्रीय, अनिल मालवीय, अर्पित परिहार, सरपंच निर्भयसिंह चौहान, अजय परमार, दीपक धानुक, सुरेश सरदार, सतीश सौराष्ट्रीय आदि ने हर्ष जताया। बामनिया ने मानव अधिकार को लेकर बेहतर काम करने की बात कही।