बालिकाओं ने वॉलीबॉल का खिताब जीता
बालिकाओं ने वॉलीबॉल का खिताब जीता
कालापीपल |राजगढ़ जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा रात्रिकालीन प्रतियोगिता का आयोजन ब्यावरा के सुभाषचंद्र बोस कॉलेज ग्राउंड पर गत दिनों किया गया। इसमें शाजापुर जिले से कालापीपल विकासखंड के स्कूल की बालिकाओं ने फाइनल मैच में राजगढ़ जिले को 15-05,15-17, 17-14 से हराकर विजेता का खिताब जीता। फाइनल में यशि शर्मा ने लगभग हार चुकी टीम को राजगढ़ से 1 पाइंट जीत के लिए चाहिए थे। मगर 10 बार नेशनल खेलने वाली खिलाड़ी ने शानदार खेलते हुए लगातार 6 पाइंट लेकर अपनी टीम को जीताया।इन मैचों मे यशि पिता दिनेश शर्मा, प्रिया पिता रोहित राजपूत, सपना पिता बलराम मारण, उर्वशी महेश्वरी, रचना पिता सुजान मेवाड़ा, प्रियंका पिता रामसिंह जायसवाल, शालू पिता रामसिंह ने भाग लिया। समापन समारोह में अतिथियों ने विजेता टीम को 5 हजार व ट्राफी प्रदान की। यशि शर्मा को बेस्ट प्लेयर का खिताब दिया। नगर आगमन पर स्कूल परिसर में स्वागत किया गया। बालिकाओं की जीत पर विधायक इंदर सिंह परमार, नगर अध्यक्ष अनिता सोनी, मनोज दुबे, प्राचार्य मुकेश दुबे, राम परमार, उषा परमार, सुनीता सोनी, दिनेश शर्मा, प्रशिक्षक श्रीकांत यादव, सुभाष शिंदे, राजेश विलय, ब्लॉक क्रीड़ा प्रभारी धर्म सिंह वर्मा, कमल परमार, मुकेश शर्मा ने हर्ष जताया।