पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैठक में आज विवाद को लेकर बनाएंगे आगे की रणनीति

बैठक में आज विवाद को लेकर बनाएंगे आगे की रणनीति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परीक्षा के दौरान लीड बीएसएन शासकीय कॉलेज में शनिवार दोपहर को अभाविप से जुड़े छात्र नेताओं का परीक्षा केंद्राध्यक्ष व प्रभारी प्राचार्य से हुए विवाद का मामला ठंडा नहीं पड़ा है। मामले को लेकर प्रभारी प्राचार्य डॉ. वी.के. शर्मा ने सोमवार दोपहर को स्टाॅफ कौंसिल की एक विशेष बैठक बुलाई है।

बैठक में कॉलेज के सारे स्टाफ सदस्यों से उपस्थित रहने का कहा गया है, ताकि इस घटनाक्रम में आगामी कार्रवाई को लेकर रणनीति बनाकर उस पर अमल किया जा सके। प्रभारी प्राचार्य डॉ. शर्मा के अनुसार स्टाॅफ कौंसिल की बैठक पहले सुबह की जाने वाली थी, लेकिन सोमवार को शाम की पाली में परीक्षा नहीं होने से यह बैठक दोपहर को किया जाना तय किया है। सभी को सूचना भी दे दी है। बैठक में परीक्षा संचालन के दौरान छात्र नेताओं द्वारा पैदा किए विवाद के विषय में चर्चा होगी। स्टाॅफ सदस्यों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराकर राय ली जाएगी कि आगे क्या एक्शन लेना है। इधर, रविवार को भी यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना। कुछ लोग छात्र नेताओं के सपोर्ट में बातें करते रहे तो कुछ जागरूक लोगों में यह चर्चा रही कि छात्र नेताओं को यदि यह शंका थी कि कॉलेज प्रबंधन चीटिंग करवा रहा है तो उन्हें इसकी शिकायत विश्वविद्यालय के कुलपति-कुलसचिव से करके विधिवत जांच कराना थी।

खबरें और भी हैं...