मौसम विशेषज्ञ धनोतिया बताते हैं शहर में लगातार गर्म हवा पहले से ही चल रही है। धूप तेज होने से तपीश और बढ़ चुकी है। दोपहर बाद बादल होकर उमस पैदा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गर्मी का मौसम अब जल्द ही खत्म होने को है। इससे पहले मौसमी परिस्थिति ही ऐसी बनेगी कि तापमान और बढ़ेगा। मई के अंतिम दौर में चेटने वाली धूप व गर्म हवा से कुछ राहत मिलती भी है तो उमस लोगों को पसीना-पसीना कर देगी।
बारिश को लेकर अब भी असमंजस
स्काइमेट ने तो जिले में इस साल तय समयावधि से दो दिन पहले ही 8 जून से मानसून बारिश शुरू होने के संकेत दे दिए हैं, लेकिन मौसम विभाग की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी प्रसारित नहीं हुई है। मौसम विशेषज्ञ धनोतिया ने बताया अभी सिर्फ यही सूचना मिली है कि मानसून 29 मई को केरल पहुंच रहा है। सूचना प्रसारण पूरा होने के बाद ही यह पता लग पाएगा कि मौसम विभाग की दृष्टि से शहर व जिले में बारिश की क्या स्थिति रहेगी।
सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार... एक हफ्ते में 46 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
8 किमी की रफ्तार से चली गर्म हवा से लू की चपेट में भी रहा शहर, अभी और तपेगा
भास्कर संवाददाता | शाजापुर
नवतपा शुरू हाेने में अभी चार दिन और है, लेकिन रविवार से ही गर्मी और तेज हो गई। रविवार काे सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। सुबह 8 बजे अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा, वह 7 घंटों में 12.6 डिग्री बढ़कर दोपहर 3 बजे सबसे ज्यादा ऊंचे स्तर 44.6 डिग्री पर जा पहुंचा। दो घंटे बाद शाम 5 बजे तक नीचे उतरा भी तो 44 डिग्री से नीचे नहीं गया। शहर में सबसे ज्यादा गर्म रहे इस दिन दोपहर के समय लोगों का घराें से निकलना मुश्किल हो गया। दिनभर 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम क्षेत्र की गर्म हवा ने लू का काम किया। धूप होने से तपीश इतनी तेज थी कि कुछ मिनटों में ही लोग पसीना-पसीना हो गए। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया के मुताबिक आज से शुरू होने वाला हफ्ता और तपाएगा। इस अवधि में तापमान 46 डिग्री तक या उससे ज्यादा भी जा सकता है। इससे पहले 11 मई को 44.5 डिसे रहा था।
आखिर क्यों बढ़ी गर्मी
मौसम विशेषज्ञ धनोतिया बताते हैं शहर में लगातार गर्म हवा पहले से ही चल रही है। धूप तेज होने से तपीश और बढ़ चुकी है। दोपहर बाद बादल होकर उमस पैदा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गर्मी का मौसम अब जल्द ही खत्म होने को है। इससे पहले मौसमी परिस्थिति ही ऐसी बनेगी कि तापमान और बढ़ेगा। मई के अंतिम दौर में चेटने वाली धूप व गर्म हवा से कुछ राहत मिलती भी है तो उमस लोगों को पसीना-पसीना कर देगी।
बारिश को लेकर अब भी असमंजस
स्काइमेट ने तो जिले में इस साल तय समयावधि से दो दिन पहले ही 8 जून से मानसून बारिश शुरू होने के संकेत दे दिए हैं, लेकिन मौसम विभाग की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी प्रसारित नहीं हुई है। मौसम विशेषज्ञ धनोतिया ने बताया अभी सिर्फ यही सूचना मिली है कि मानसून 29 मई को केरल पहुंच रहा है। सूचना प्रसारण पूरा होने के बाद ही यह पता लग पाएगा कि मौसम विभाग की दृष्टि से शहर व जिले में बारिश की क्या स्थिति रहेगी।
सबसे गर्म दिन ऐसे तपता रहा शहर
समय अधिकतम इतना बढ़ा/घटा पारा
सुबह 8 बजे 32 डिग्री यथावत
9 बजे 34 डिग्री +2 डिसे
10 बजे 36 डिग्री +2 डिसे
11 बजे 39 डिग्री +3 डिसे
दोपहर 12 बजे 41 डिग्री +2 डिसे
1 बजे 42 डिग्री +1 डिसे
2 बजे 43.5 डिग्री +1.5 डिसे
3 बजे 44.6 डिग्री +1.1 डिसे
शाम 4 बजे 44.4 डिग्री -0.2 डिसे
5 बजे 44 डिग्री। -0.4 डिसे
(स्रोत: मौसम विभाग)