- Hindi News
- National
- अमानक खाद बीज जांच के लिए दुकानों पर पहुंचेगी टीम, 15 जुलाई तक करेंगे चेकिंग
अमानक खाद-बीज जांच के लिए दुकानों पर पहुंचेगी टीम, 15 जुलाई तक करेंगे चेकिंग
अमानक खाद-बीज जांच के लिए दुकानों पर पहुंचेगी टीम, 15 जुलाई तक करेंगे चेकिंग
शाजापुर | अमानक स्तर के खाद बीज बेचने वालों पर कार्रवाई के लिए कृषि विभाग ने अपने स्तर से पहल शुरू कर दी है। उप संचालक कृषि संजय दोसी ने बताया 15 जुलाई तक सतत कृषि संबंधी दुकानों की चैकिंग की जाएगी। इसके लिए टीम का गठन किया है। प्रत्येक ब्लॉक के लिए अलग-अलग टीम गठित की जा चुकी है। दल में सहायक संचालक कृषि डी.के. बारस्कर को पूरे जिले के लिए प्रभारी और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के.सी. परमार को संपूर्ण जिले के लिए सदस्य बनाया है। टीम कृषि आदान वितरण संस्था एवं निजी विक्रेताओं की सघन जांच एवं निरीक्षण करेगा। साथ ही भंडारित कृषि आदान सामग्री के नमूने लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेजेंगे।