पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्री मानसून की पहली बारिश में ही बरसा पांच मिमी पानी, बादल छाने से उमस बढ़ी

प्री-मानसून की पहली बारिश में ही बरसा पांच मिमी पानी, बादल छाने से उमस बढ़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्री-मानसून की पहली बारिश में ही बरसा पांच मिमी पानी, बादल छाने से उमस बढ़ी

शाजापुर | नवतपा लगने से पहले ही मंगलवार रात तक शहर में प्री-मानसून की पहली बारिश में ही 5 मिमी पानी बरस गया। बुधवार को भी दिन में कई बार मौसम बारिश जैसा तो बना, लेकिन पानी नहीं बरसा। उमस जरूर बढ़ने से लोग परेशान हो गए। दिनभर 10 किमी की गति से उत्तर-पश्चिम क्षेत्र की गर्म हवा चली। सुबह-शाम क्रमश: 48 व 18 फीसदी आर्द्रता रही। अधिकतम पारा 43 से कम होकर 42.5 डिसे पहुंचा। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया बताते हैं आगामी एक-दो दिन और बादल छाएंगे, फिर गर्मी बढ़ेगी।

खबरें और भी हैं...