- Hindi News
- National
- परीक्षा में मोबाइल लेकर पहुंचा, आधे घंटे बाद वीक्षक को देख दे दिया, केस बनाया
परीक्षा में मोबाइल लेकर पहुंचा, आधे घंटे बाद वीक्षक को देख दे दिया, केस बनाया
परीक्षा में मोबाइल लेकर पहुंचा, आधे घंटे बाद वीक्षक को देख दे दिया, केस बनाया
भास्कर संवाददाता | शाजापुर
लीड बीएसएन शासकीय पीजी कॉलेज में एकसाथ चल रही वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षा सीजन का इस साल का दूसरा केस बुधवार को बना।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. एस.के. मेहता ने बताया बुधवार सुबह 7 से 10 बजे की पाली में बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा थी। इसी कक्षा का एक छात्र जल्दबाजी में परीक्षा शुरू होने से पहले मोबाइल फोन पेंट की जेब में रखकर कक्ष में बैठ गया। करीब आधे घंटे बाद जब वीक्षक डॉ. एस.के. तिवारी चेकिंग करते हुए उसके पास पहुंचे तो छात्र ने पकड़े जाने के डर से हड़बड़ी में खुद ही अपनी जेब से मोबाइल निकालकर उन्हें दे दिया। परीक्षा शुरू हो चुकी थी, इसलिए नियमानुसार परीक्षार्थी का केस बनाकर मोबाइल जब्त करके विवि प्रबंधन उज्जैन भेजा है।