- Hindi News
- National
- प्रभारी मंत्री जोशी आज सर्किट हाउस में सुबह आमजनों से, शाम को खास से करेंगे चर्चा
प्रभारी मंत्री जोशी आज सर्किट हाउस में सुबह आमजनों से, शाम को खास से करेंगे चर्चा
प्रभारी मंत्री जोशी आज सर्किट हाउस में सुबह आमजनों से, शाम को खास से करेंगे चर्चा
शाजापुर | प्रदेश के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्कूल शिक्षा विभाग राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी दीपक जोशी गुरुवार को शाजापुर जिले के भ्रमण पर रहेंगे। वे सुबह 9.15 बजे देवास से प्रस्थान कर सुबह 10.15 बजे सर्किट हाउस शाजापुर पहुंचेंगे। यहां आम जनता से भेंट करेंगे। इसके बाद 11.30 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। दोपहर 1 बजे ग्राम हिरपुर टेका (भरड़) पहुंचकर मुख्यमंत्री नल-जल योजना का भूमिपूजन, पीएम आवास योजना के स्वीकृत पत्र का वितरण और भू-अधिकार प्रमाण पत्र का वितरण करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे ग्राम अभयपुर, खोरिया नायता में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम 6 बजे स्थानीय रेस्ट हाउस पहुंचकर अनुशांगिक संगठन, सामाजिक संगठन, समाज के अध्यक्षगण एवं नगर के प्रबुद्धजनों से चर्चा करेंगे। इसके बाद शाम 7.30 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
परिवेदना शिविर में आज शिक्षक सुनाएंगे अपनी वेदना, अफसर वहीं करेंगे समस्या हल
शाजापुर | शासकीय स्कूलों में पढ़ाने वाले सभी शिक्षक वर्ग को अध्यापन कार्य में आ रही समस्याओं सहित अन्य परेशानियों का निपटारा कराने के उद्देश्य से गुरुवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे तक विकासखंड स्तरीय परिवेदना शिविर में शिक्षा विभाग के अधीन समस्त कर्मचारी, सहायक अध्यापक, अध्यापक, वरिष्ठ अध्यापक, सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता, प्राचार्य तथा अन्य विभागीय अमला अपनी समस्या रख सकेंगे। शिविर में आवेदनों का पंजीयन संकुल प्राचार्य द्वारा किया जाएगा। साथ ही सक्षम अधिकारी द्वारा शिकायतों का निराकरण भी किया जाएगा।