पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरुषोत्तम मास : गोवर्धननाथ मंदिर हवेली पर ध्वजा चढ़ाई, सांझी उत्सव आज शाम

पुरुषोत्तम मास : गोवर्धननाथ मंदिर हवेली पर ध्वजा चढ़ाई, सांझी उत्सव आज शाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरुषोत्तम मास : गोवर्धननाथ मंदिर हवेली पर ध्वजा चढ़ाई, सांझी उत्सव आज शाम

भास्कर संवाददाता | शाजापुर

ज्येष्ठ (अधिकमास) की शुरुआत होते ही बुधवार से हिंदू धर्मावलंबी विशेष आराधना में जुट गए। सोमवारिया स्थित प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्री गोवर्धननाथ मंदिर हवेली में भी पुरुषोत्तम मास की शुरुआत हुई। सुबह 11.30 बजे ठाकुरजी के राजभोग दर्शन के बाद हवेली में एकत्रित वैष्णवजनों ने विधिवत तरीके से हवेली शिखर पर ध्वजाजी चढ़ाई। शाम ढलते ही हवेली आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमगा उठी। देरशाम 7.30 बजे फूलों का हिंडोरा उत्सव मनाया गया। ठाकुरजी की प्रतिमा विराजित स्थल पर आकर्षक शृंगार किया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम 7.30 बजे से मंदिर हवेली में सांझी उत्सव मनाया जाएगा। ज्ञात रहे पुष्टिमार्गीय वैष्णव संप्रदाय की देशभर में स्थापित हवेलियों में बुधवार से ही सालभर में मनाए जाने वाले उत्सव-त्योहारों को इसी एकमात्र पुरुषोत्तम मास में मनाया जा रहा है। अन्य वैष्णव मंदिरों में भी धार्मिक आयोजन शुरू हो चुके हैं।

खबरें और भी हैं...