पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोज सवारी लाने ले जाने की बात पर विवाद में बस ऑपरेटर ने ऑटो चालक को पीटा, बाइक में भी की तोड़फोड़

रोज सवारी लाने-ले जाने की बात पर विवाद में बस ऑपरेटर ने ऑटो चालक को पीटा, बाइक में भी की तोड़फोड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरछा स्टेशन से सवारी लाने-ले जाने की बात पर ऑटो और बस चालक में विवाद हो गया। इसके चलते बस चालक ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी बाइक को भी नुकसान पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार दायरा निवासी फिरोज पिता फरीद खान बेरछा रेलवे स्टेशन से रोज सवारी लाने और छोड़ने जा रहा था। इसे लेकर बस चालकों ने उसे कई बार मना भी किया था और डराया धमकाया भी था। रविवार को भी जब फिरोज बेरछा स्टेशन से सवारी लेकर आ रहा था तो किसी बस चालक के साथ उसका विवाद हुआ। इसी दिन शाम को जब फिरोज अपने दोस्त सोनू के साथ बाइक से बस स्टैंड से गुजर रहा था तो एक बस चालक ने फिरोज के साथ मारपीट की और उसकी बाइक को भी नुकसान पहुंचाया। इससे मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया।

पानी के टैंकर से टकराई स्कूटी बालिका घायल

रविवार रात 8.45 बजे नईसड़क स्थित हरायपुरा स्कूल के सामने एक दुर्घटना हो गई। जानकारी के मुताबिक मीरकलां निवासी यशस्वी सोनी और पूर्वांश सराफ बस स्टैंड की तरफ से अपने घर की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे टैंकर से स्कूटी की टक्कर हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने यशस्वी को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि यशस्वी को मामूली चोट आई है।

शाजापुर-बेरछा रोड पर आयशर-मैजिक में भिड़ंत

बेरछा |
शाजापुर-बेरछा मुख्य मार्ग पर रविवार रात सवा आठ बजे शाजापुर की ओर जा रही एक परचून वाली गाड़ी टाटा एस और ईंट से लदे आयशर ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट तिलावाद से निजामड़ी के बीच में हुआ। दुर्घटना के बाद आयशर चालक वाहन सहित फरार हो गया। परचून वाली गाड़ी में ज्यादा नुकसान हुआ। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।

खबरें और भी हैं...