- Hindi News
- National
- विभागों में पहुंचे संगठन पदाधिकारी, कर्मचारी नहीं दिखे तो बोले देखो...सफल रही हड़ताल
विभागों में पहुंचे संगठन पदाधिकारी, कर्मचारी नहीं दिखे तो बोले- देखो...सफल रही हड़ताल
विभागों में पहुंचे संगठन पदाधिकारी, कर्मचारी नहीं दिखे तो बोले- देखो...सफल रही हड़ताल
शाजापुर | मुख्यालय के 41 सरकारी विभागों के 1 हजार से ज्यादा लिपिक व लघु वेतन कर्मचारियों की गुरुवार से शुरू हुई हड़ताल दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। वेतन विसंगति दूर कराने सहित प्रमुख आठ मांगें मनवाने पर कर्मचारी इस दिन भी डटे रहे। संयुक्त रूप से घूमते हुए संयुक्त संगठनों के पदाधिकारी सुबह से सरकारी विभागों में पहुंचने लगे। वहां इन्हें अपनी श्रेणी का एक भी कर्मचारी नहीं दिखा तो खुशी जताते हुए एक-दूसरे से बोले, देखो! हमारी हड़ताल सफल रही। कई विभागों में घूमने के बाद पदाधिकारी व सदस्य कलेक्टोरेट परिसर स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे और बाबा से संगठनों की एकता बनी रहने की कामना की। लिपिकवर्गीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेश राठौर, अजय मालवीय, टीकाराम कुशवाह, रघुवीरसिंह पंवार आदि मौजूद थे।