बाबा साहेब आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर जगमगाई दीपमाला
बाबा साहेब आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर जगमगाई दीपमाला
शाजापुर | भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर विभिन्न आयोजन किए गए। सुबह वाहन रैली निकाली गई तो शाम को हाउसिंग बोर्ड स्थित पार्क में लगी आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर दीपमालाएं लगाई। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अमर रहे के नारे भी लगाए। पार्क में भाजपा जिला महामंत्री संतोष बराड़ा, नगर अध्यक्ष शीतल भावसार, पं. आशीष नागर, गोपाल राजपूत, मनोज शिवहरे, पार्षद मूलचंद जाटव, पीरूलाल, सुनील माहेश्वरी, नरेंद्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गैंगरेप के आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग, एनएसयूआई ने दी श्रद्धांजलि
शाजापुर | एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आजाद चौक में शुक्रवार शाम 7.30 बजे झाबुआ में बालिका के साथ हुई गैंगरेप की घटना का विरोध किया। एनएसयूआई के कार्यकर्ता ने भारत सरकार से मांग की है कि दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। ताकि ऐसे कृत्य के बारे में सोच भी न सके। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रख बालिका को श्रद्धांजलि दी।