पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दोपहर तक निकली तेज धूप, शाम को बादल बारिश के आसार खत्म

दोपहर तक निकली तेज धूप, शाम को बादल बारिश के आसार खत्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर | प्री-मानसून एक्टिविटी के कारण गुरुवार शाम और देररात हल्की बारिश के बाद शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक तेज धूप निकली। शाम 4 बजे फिर बादल छाए जो रात तक रहे। अधिकतम पारा 37.7 से करीब 2 डिग्री बढ़कर 39.6 डिग्री दर्ज हुआ। गुरुवार-शुक्रवार रात जरूर हल्की ठंडक रहने से पारा 23.1 से 0.4 कम होकर शुक्रवार अलसुबह तक 22.7 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया के अनुसार बारिश व बूंदाबांदी के आसार अब खत्म हो चुके हैं। शनिवार से मौसम पूरी तरह साफ होकर गर्मी बढ़ेगी।

अभियान का जिलास्तरीय कार्यक्रम आज

शाजापुर |
पंचायत राज मंत्रालय द्वारा 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार 14 अप्रैल को जिलास्तरीय मुख्य कार्यक्रम स्थानीय सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस, कलेक्टर बंगले के पास, टंकी चौराहा शाजापुर में सामाजिक न्याय दिवस के रूप में आयोजित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...