नपा कर्मचारी महासंघ की बैठक कल सीहोर में
शाजापुर | नपा कर्मचारी महासंघ की बैठक कल यानी 15 अप्रैल को सीहोर में होगी। मप्र नपा एवं संचालनालय स्थानीय संस्थाएं कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष गोपाल चौधरी एवं सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष नवीन पारछे ने बताया दोपहर 12 बजे होने वाली बैठक में 6 मांगों के पक्ष में आंदोलन चिंतन, मंथन किया जाएगा। पारछे ने बताया मप्र के निकाय सेवकों की मांगों की पूर्ति हेतु चार स्तरीय प्रांत व्यापी आंदोलन का निर्णय हुआ है। पहले चरण में 25 अप्रैल को आंबेडकर पार्क भोपाल माता मंदिर के पास महासंघ के 200 प्रतिनिधि के साथ 11 बजे भूख हड़ताल, दूसरे चरण में 15 मई को प्रांतव्यापी धरना जंगी प्रदर्शन कर शासन के सामने कर्मचारियों का पक्ष रखा जाएगा। तीसरे चरण में सामूहिक अवकाश व चौथे चरण में काम बंद हड़ताल करेंगे।