आज मनाएंगे बाबा साहेब की जयंती मरीजों को फल बांटेंगे, रक्तदान करेंगे
शाजापुर | अभा बलाई महासभा द्वारा 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर महासभा द्वारा जिला अस्पताल में सुबह मरीजों को फल एवं रक्तदान किया जाएगा। इस दौरान महासभा के प्रदेश से लेकर जिलास्तरीय पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहेंगे। शासन-प्रशासन से मांग की जाएगी कि नवनिर्मित ट्रामा सेंटर का नामकरण डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम से हो। जानकारी महासभा के मोनू सौराष्ट्रीय ने दी।
आंबेडकर पार्क में केक काटकर मिठाई बांटेंगे
शाजापुर | शनिवार सुबह 8 बजे हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी स्थित आंबेडकर पार्क में केक काटकर एवं मिठाई बांटकर मनाई जाएगी। कार्यक्रम आयोजक अंबाराम राजोरिया ने बताया इस दौरान संगोष्ठी भी होगी, जिसे वरिष्ठ समाजसेवी संबोधित करेंगे।