पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेंटेनेंस के कारण कहीं दो कहीं पांच घंटे में आई बिजली

मेंटेनेंस के कारण कहीं दो कहीं पांच घंटे में आई बिजली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को सुबह से ही बिजली बंद हो गई। बारिश थमने और धूप निकलने से लोग गर्मी व उमस से परेशान होने लगे। कई इलाकों में कटौती के समय ही जलप्रदाय होने से लोग छतों पर बनी टंकी में पानी चढ़ाने के लिए मोटरें नहीं चला सके।

विजय नगर में अलसुबह 6 बजे बंद बिजली 11 बजे लौटी। सोमवारिया, मगरिया इलाके में यही सप्लाई दो घंटे बाद मिल सकी। बेरछा रोड स्थित बिजली कंपनी के टाउन कार्यालय के जेई बलराज तिवारी ने बताया गुरुवार को बारिश के दौरान आंधी चलने से परेशान आई थी। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम भी 16 अप्रैल को होना है। इन दोनों ही रीजन से लालघाटी फीडर पर मेंटेनेंस कराया था, इसलिए सप्लाई बंद रही। इधर, शुक्रवार दोपहर को ही लालघाटी पर एसपी ऑफिस के सामने हाईवे किनारे लगे कई पेड़ों के बीच से सप्लाई केबलें गुजरती दिखी। ये स्थिति प्री-मानसून व मानसून में परेशानी पैदा कर सकती है, इसलिए कंपनी को ऐसे स्थानों पर भी मेंटेनेंस पर ध्यान देना चाहिए।

एसपी ऑफिस के सामने हाईवे किनारे कई जगह इस तरह पेड़ों के बीच से निकल रही है सप्लाई केबलें।

खबरें और भी हैं...