- Hindi News
- National
- विश्व शांति के लिए महिलाओं ने यज्ञ में दी आहुतियां, स्वच्छता के लिए शपथ ली
विश्व शांति के लिए महिलाओं ने यज्ञ में दी आहुतियां, स्वच्छता के लिए शपथ ली
शाजापुर | औदिच्य ब्राह्मण समाज की नई सड़क स्थित धर्मशाला में रविवार को समाज की महिला शाखा ने वरिष्ठ महिलाओं के मार्गदर्शन में विश्व शांति की कामना के साथ गायत्री यज्ञ में आहुतियां दीं। पूर्णाहुति के बाद समाज की महिलाओं को यज्ञाचार्य पं. हरीश शर्मा ने शहर को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान देने की शपथ दिलाई। महिला शाखा अध्यक्ष लता शर्मा ने शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया। आयोजन में समाज की वरिष्ठ महिला प्रतिभा भट्ट, शुभलक्ष्मी त्रिवेदी, संतोष शर्मा, नपाध्यक्ष शीतल भट्ट, कृष्णा त्रिवेदी, वीणा द्विवेदी, कमला व्यास विशेष रूप से मौजूद रहीं।
समाज को नई दिशा में आगे बढ़ाने का होगा प्रयास
महिला शाखा अध्यक्ष शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि समाज के प्रति समर्पित व कर्मठ महिलाओं को कार्यकारिणी में लेकर समाज को नई दिशा में आगे बढ़ाने का हमारा प्रयास सफल रहेगा। शाखा उपाध्यक्ष राजामणि त्रिवेदी, सचिव विनिता वशिष्ठ, शोभा त्रिवेदी, गुलाब शर्मा, रमा त्रिवेदी, विमला ठाकुर, मीना ठाकुर, प्रीति त्रिवेदी, ममता शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं। समाज के अध्यक्ष महेश त्रिवेदी ने महिला शाखा अध्यक्ष को महिलाओं संबंधी गतिविधियां संचालित करने की बात कही।