पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अध्यक्ष जैन ने कहा सीसीबी सीईओ ने की अभद्रता

अध्यक्ष जैन ने कहा- सीसीबी सीईओ ने की अभद्रता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्मचारी पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम जैन ने जिला सहकारी बैंक के सीईओ डी.आर. सरोढ़िया पर अभद्रता का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया बैंक अधिकारियों ने गलत व्यवहार किया। अपशब्दों का प्रयोग किया। इससे तबीयत खराब हुई। इधर, मामले को लेकर एसोसिएशन के सदस्यों ने सीसीबी सीईओ के ऐसे व्यवहार को लेकर आक्रोश जताया है। साथ ही सोमवार को शाजापुर आ रहे सीएम शिवराजसिंह चौहान से सीईओ की शिकायत करने का निर्णय लिया है।

संघ अध्यक्ष जैन ने बताया पिछले साल 23 मार्च 2017 को सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयानुसार ईपीएफ पेंशन वृद्धि के फार्म बैंक के सीईओ द्वारा फार्म 3ए के साथ क्षेत्रिय भविष्य निधि आयुक्त को भेजा जाता है। इसी को लेकर गत दिनों 26 मार्च को पेंशनर संघ के रमणलाल आचार्य और उम्मेद जैन के साथ बैंक पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद बैंक सीईओ डी.आर. सरोढ़िया को बताया कि हम सात दिनों से अापसे मिलने के लिए परेशान हो रहे हैं। एक आवेदन हमने पूर्व सीईओ द्वारा अग्रेषित किया है, लेकिन बैंक व्यवस्था के मुताबिक 3ए फार्म तैयार किया गया है। इस पर अापके हस्ताक्षर होना है। यह बात सुनते ही सीईओ सरोढ़िया हमें अपशब्द कहने लगे और अपमानित कर वहां से बाहर निकाल दिया। अधिकारी का यह रवैया बिलकुल गलत है। संघ सदस्य रमणलाल आचार्य, गेंदूसिंह भूत, सरदारसिंह हाड़ा, मोहनसिंह सिसौदिया, सुखदेव शर्मा, सिद्धेश्वर शर्मा, ओसाफ मो. गौरी, हरिनारायण भाटी, गोवर्धनलाल भाटी ने बताया यदि बैंक सीईओ पर कार्रवाई नहीं होगी तो धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल करेंगे।



और 10 दिन तक उपचार के बाद स्वस्थ हो सका

खबरें और भी हैं...