पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्वधर्म विवाह निकाह सम्मेलन 21 को, एक तरफ सात फेरे दूसरी ओर होगा कबूल है...

सर्वधर्म विवाह-निकाह सम्मेलन 21 को, एक तरफ सात फेरे दूसरी ओर होगा कबूल है...

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वधर्म विवाह-निकाह सम्मेलन 21 को, एक तरफ सात फेरे दूसरी ओर होगा कबूल है...

शाजापुर | सामाजिक सरोकारों में अग्रणी शहर के एकता ग्रुप द्वारा 21 अप्रैल को आदर्श कॉलोनी में रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित एक निजी गार्डन में सुबह 10 बजे से कन्याओं का सर्वधर्म विवाह-निकाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ग्रुप के अध्यक्ष सैयद वकार अली ने बताया कौमी एकता की मिसाल से जुड़ा यह आयोजन इस बार नाैवें वर्ष में पूरा होगा। आयोजन स्थल पर एक तरफ जहां नवयुगल विवाह मंडप तले सात फेरे लेंगे, वहीं दूसरी ओर निकाह कबूल करके नवयुगल एक-दूसरे को अपना बनाएंगे। ग्रुप की ओर से नव विवाहितों को आशीर्वाद स्वरूप गृहस्थ जीवन से जुड़ी सामग्रियां भी भेंट की जाएगी।

गर्मी और तेज, पारा 41.5 डिग्री, आज जा सकता है 420 तक, न्यूनतम भी 24 से ऊपर

शाजापुर | प्री-मानसून एक्टिविटी का असर खत्म होते ही शहर में गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। शनिवार को अधिकतम पारा 41.4 डिग्री पहुंचने के अगले ही दिन रविवार को गर्मी और तेज हो गई। सुबह से 10 किमी की गति से पश्चिम क्षेत्र की गर्म हवा चली। दोपहर को तेज धूप खिली। दोपहर 3 बजे तक अधिकतम पारा 1.1 डिग्री और बढ़कर सीधे 41.5 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। वातावरण में सुबह-शाम क्रमश: 44 व 16 फीसदी आर्द्रता रहने से भी लोग परेशान हुए। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया के अनुसार सोमवार को यही अधिकतम तापमान 42 डिग्री या उससे ऊपर जाने के आसार है। शनिवार-रविवार की देररात का न्यूनतम पारा 24.6 डिसे रहा। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात यह 24.4 डिग्री था।

खबरें और भी हैं...