सकेड़ी में किया किसानों का सम्मान
सकेड़ी में किया किसानों का सम्मान
शाजापुर | संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शनिवार को ग्राम पंचायत सकेड़ी में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। क्षेत्रिय विधायक जसवंतसिंह हाड़ा, नेमीचंद जैन, जे.पी. परमार, मंडल महामंत्री मांगीलाल गुर्जर के नेतृत्व में किसान यात्रा पहुंची। यहां क्षेत्रिय किसानों का सम्मान कर बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं सरपंच प्रतिनिधि महेश पाटीदार ने ग्रामीणों की समस्या के साथ जलसंकट के संबंध में सार्वजनिक स्थान पर बोरवेल लगाने की मांग की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रामचंद्र व्यास, नंदलाल परमार, सचिव गोवर्धन कुशवाह, मोनू टेलर, गोपाल कारपेंटर आदि मौजूद थे।