पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विभाग प्रमुखों को निगेटिव खबरों पर अब ऑनलाइन देना होगा स्पष्टीकरण

विभाग प्रमुखों को निगेटिव खबरों पर अब ऑनलाइन देना होगा स्पष्टीकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विभाग प्रमुखों को निगेटिव खबरों पर अब ऑनलाइन देना होगा स्पष्टीकरण

शाजापुर |
मप्र जनसंपर्क संचालनालय ने सरकारी विभागों के खिलाफ अखबार में प्रकाशित होने वाली नकारात्मक समाचारों के लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसके जरिए कमिश्नर, कलेक्टर और अन्य विभाग प्रमुखों को निगेटिव न्यूज की डिजिटल इमेज समाचार प्रकाशन के दिन ही ऑनलाइन भेजी जाएगी। सूचना ई-मेल और एसएमएस पर भी दी जाएगी। भेजे गए समाचार को एक वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है। विभाग प्रमुख को खबर के विषय में स्पष्टीकरण देना होगा। जनसंपर्क संचालनालय के आयुक्त पी. नरहरि ने कहा यह सुनिश्चित करना होगा कि खबर में जो मुद्दे उठाए गए हैं, उसकी वजह क्या है और जिम्मेदार कौन है। यदि कर्मचारी और अधिकारी दोषी पाए गए तो उन पर क्या कार्रवाई की गई है। ये सारी जानकारी विभाग प्रमुखों को जनसंपर्क विभाग ऑनलाइन भेजना होगी। जनसंपर्क विभाग ने खबरों की खबर लेने के लिए 65 विभागों के अधिकारियों से उनके संपर्क सूत्र मांगे हैं।





जनसंपर्क संचालनालय के आयुक्त पी. नरहरि ने सरकारी विभागों से कहा है कि विसंगतियों, घपलों इत्यादि के समाचार प्रकाशित होने से शासन की छवि धूमिल होती है। कई बार विभागीय स्तर पर जांच या उचित कार्रवाई नहीं हो पाती। शासन की मंशा है कि यदि समाचार में लिखी बातें सत्य हैं तो संबंधित पर कार्रवाई जरूर हो।

खबरें और भी हैं...