अभियान के तहत 11 गांवों का चयन कर नोडल अधिकारी बनाए, लक्ष्य भी दिए
अभियान के तहत 11 गांवों का चयन कर नोडल अधिकारी बनाए, लक्ष्य भी दिए
भास्कर संवाददाता. शाजापुर
ग्राम पंचायतों में 14 अप्रैल से 5 मई तक चलने वाले ग्राम स्वराज अभियान के लिए जिले के चिह्नित 11 गांवों में विशेष गतिविधियां करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। इन ग्रामों में विशेष प्रयास के तहत विभिन्न गतिविधियां संचालित होंगी। जिपं सीईओ वंदना शर्मा ने बताया चिह्नित 11 ग्रामों में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं मिशन इंद्रधनुष योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर 5 मई तक शत प्रतिशत लाभान्वित करने का लक्ष्य दिया गया है।
इन ग्रामों में गतिविधियों के संचालन के लिए विभिन्न अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया है। जिले की जनपद पंचायत शाजापुर के ग्राम पिपलौदा और पचोला बनहल के लिए खनिज अधिकारी मेजरसिंह जमरा, सतगांव और लोंदिया के लिए श्रम अधिकारी राजकुमार गोठवाल, बमोरी और पिंदोनिया के लिए डीईओ कैलाशसिंह राजपूत, आक्या एवं बेरछी के लिए महाप्रबंधक उद्योग मनोज जैन तथा जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया के ग्राम खेड़ावद के लिए उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. एन.एस. सिकरवार, बागली के लिए डीपीसी राजेंद्र शिप्रे एवं देवरीमुल्ला के लिए सहायक संचालक मत्स्य कमलेश खरे को नोडल अधिकारी बनाया है।