पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अध्यापकों के अंतर निकाय संविलियन के पदांकन के आदेश करना भूले अफसर

अध्यापकों के अंतर निकाय संविलियन के पदांकन के आदेश करना भूले अफसर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अध्यापकों के अंतर निकाय संविलियन के पदांकन के आदेश करना भूले अफसर

शाजापुर |
हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ अध्यापकों एवं वरिष्ठ अध्यापकों के पदांकन के आदेश दिनांक 1 से 15 अप्रैल के बीच होने थे, लेकिन 14 अप्रैल के पश्चात भी शाजापुर जिले में ये आदेश नहीं हुए। मप्र शासकीय अध्यापक संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश परमार ने बताया लोक शिक्षण संचालनालय के आदेशानुसार 1 से 15 अप्रैल 2018 के बीच नियुक्ति प्राधिकारी जिला शिक्षाधिकारी सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग की अनुशंसा से पदांकन आदेश जारी करेंगे। इसके पश्चात अध्यापक अपनी वर्तमान पदस्थापना वाले निकाय से 16 अप्रैल से मुक्त होकर नवीन पदस्थापना वाली शाला में पद ग्रहण करेंगे। पदांकन के आदेश नियुक्ति प्राधिकारी जिला शिक्षा धिकारी द्वारा 15 अप्रैल तक किए जाने थे। परमार ने बताया राजगढ़, सीहोर, धार, बालाघाट, होशंगाबाद, इंदौर, देवास, छतरपुर सहित कई जिलों में पदांकन के आदेश हो चुके हैं। जिले में भी जल्द से जल्द उक्त प्रक्रिया पूरी की जाए।

खबरें और भी हैं...