पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम के कार्यक्रम के लिए वाहन रोक रहे आरटीओ कर्मचारी और होमगार्ड सैनिक को रौंदा, सैनिक की मौत

सीएम के कार्यक्रम के लिए वाहन रोक रहे आरटीओ कर्मचारी और होमगार्ड सैनिक को रौंदा, सैनिक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला मुख्यालय पर सोमवार को होने वाले किसान सम्मेलन के लिए बस अधिग्रहण कर रहे आरटीओ कर्मचारी और होमगार्ड सैनिक के दल को अज्ञात वाहन चालक ने रौंद दिया। इससे एक होमगार्ड सैनिक की मौत हो गई, जबकि आरटीओ कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार आरटीओ कार्यालय में ऑपरेटर पद पर पदस्थ दिलीप राठौर, होमगार्ड सैनिक रामचंद्र और बी.एफ. नाथ सहित पांच कर्मचारियों का एक दल मोहन बड़ोदिया क्षेत्र में वाहनों का अधिग्रहण कर रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन तेजगति से आते हुए बेरिकेड्स तोड़ते हुए कर्मचारियों से जा टकराया। दुर्घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। निजी वाहनों से दिलीप राठौर को जिला अस्पताल लाया गया, यहां उसका उपचार जारी है। वहीं होमगार्ड सैनिक रामचंद्र को रात 12 बजे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जिला होमगार्ड कमांडेंट विक्रम मालवीय और आरटीओ अधिकारी भी जिला अस्पताल में पहुंचे।

खबरें और भी हैं...