पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, 21 से उपवास करेंगे पेंशनर्स

सीएम के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, 21 से उपवास करेंगे पेंशनर्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, 21 से उपवास करेंगे पेंशनर्स

शाजापुर |
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाजापुर के सीईओ डीआर सरोदिया द्वारा पेंशनर्स संघ अध्यक्ष के साथ अभद्रता करने के मामले ने तूल पकड़ लिया। संघ सदस्यों ने सीएम के आश्वासन के बाद भी जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा अधिकारी पर कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन का मन बनाया है। इसके लिए संघ सदस्यों ने एडीएम को आवेदन सौंप अवगत भी करा दिया है। संघ के सचिव उम्मेद जैन और सदस्य रमणलाल आचार्य ने बताया 15 दिन के अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन दो माह बाद भी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं की गई। इससे पेंशनर्स संघ के सदस्य आहत हैं। ऐसे में सदस्य आमरण अनशन करने को मजबूर हैं। 21 मई से उपवास की शुरुआत की जाएगी।

खबरें और भी हैं...