रोजगार सहायकों की हड़ताल, पंचायतों के काम पर असर
शाजापुर | प्रदेश स्तरीय आह्वान पर संविलियन एवं नियमितीकरण की मांग को लेकर मंगलवार से शुरू हुई रोजगार सहायकों की हड़ताल गुरुवार को भी रही। इस कारण पंचायत स्तर के सारे काम ठप हो गए हैं। पंचायत में रोजगार सहायकों का महत्वपूर्ण रोल होता है। ऐसे में ग्रामीणों के पंचायत संबंधी काम नहीं हो पा रहे। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोहरसिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष सीताराम सौराष्ट्रीय, ब्लॉक अध्यक्ष हुकुमसिंह गुर्जर, ब्लाॅक सचिव बाबूलाल गुर्जर, ब्लॉक उपाध्यक्ष दरियावसिंह पंवार, ब्लॉक कोषाध्यक्ष संतोष जायसवाल, उदयसिंह कराड़ा, महेश टेलर, रऊफ खान, पप्पूसिंह बगाना, अरुण सिंह गोहिल, लाड़सिंह गुर्जर आदि मौजूद थे।