पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आगर मालवा में 18 को और शाजापुर में 19 को करियर की नई संभावनाओं पर निःशुल्क सेमिनार

आगर-मालवा में 18 को और शाजापुर में 19 को करियर की नई संभावनाओं पर निःशुल्क सेमिनार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीवन के सबसे अहम मसले पर विषय विशेषज्ञों से की जाएगी चर्चा

इंदौर| दैनिक भास्कर समूह और श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय, इंदौर द्वारा मध्यप्रदेश में लगातार दूसरे साल नॉलेज सीरीज का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत ‘10वीं के बाद विषय चयन’ और ‘12वीं के बाद करियर क्षेत्र का सही निर्णय’ लेने में मदद हेतु सेमिनार होंगे। सेमिनार में ग्रेजुएशन पश्चात भी इंडस्ट्री की वर्तमान आवश्यकताओं और नई संभावनाओं से भरे करियर के बारे में जानकारी ली जा सकेगी।

नॉलेज सीरीज सेमिनार का यह आयोजन अागर-मालवा में शुक्रवार 18 मई को छावनी नाका चौराहा स्थित सिटी सेंटर में और शाजापुर में कल 19 मई को एबी रोड स्थित होटल श्रीगंगा में शाम 5 बजे से 8 बजे तक चलेगा। इसका लाभ आगर-मालवा, शाजापुर, महिदपुर, खाचरोद, उन्हैल, बड़नगर, सुसनेर, नलखेड़ा आदि के विद्यार्थियों को मिलेगा। अच्छे करियर के लिए युवाओं के एक हाथ में डिग्री या डिप्लोमा हो और दूसरे हाथ में कौशल प्रशिक्षण होना लाभप्रद है इसी मूल वाक्य के साथ नॉलेज सीरीज में यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ विषय विशेषज्ञ उज्जैन और आसपास के स्कूल-कॉलेजों में अध्ययनरत युवाओं को न सिर्फ इंडस्ट्री की आवश्यकताओं और नई संभावनाओं की जानकारी देंगे बल्कि उन्हें ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग के साथ प्रस्तुत नए कोर्सेस और एडवांस डिग्री प्रोग्राम्स के पाठ्यक्रम के बारे में भी बताएंगे। अधिक जानकारी प्रितेश जैन से मोबाइल नंबर 79992 65901 या जीतेन्द्र मांगरे से मोबाइल नंबर 93008 84128 अथवा हेल्पलाइन नंबर 844 844 9425 से प्राप्त की जा सकती है।

खबरें और भी हैं...