पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक की टक्कर से लहसुन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 2 घायल

ट्रक की टक्कर से लहसुन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 2 घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रक की टक्कर से लहसुन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 2 घायल

शाजापुर
| शहर से 8 किमी दूर नैनावद की पुलिया पर ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर में सवार दो घायल हो गए। एक के सिर में गंभीर चोट आई है। दुर्घटना गुरुवार सुबह 9.30 बजे हुई। मक्सी के पास सोंसरगांव के देवेंद्रसिंह और जगन्नाथ उपज बेचने के लिए शाजापुर आ रहे थे। इसी दौरान निर्माण पीछे से आ रहे थे ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। एम्बुलेंस 108 के ईएमटी राधेश्याम पुष्पद व पायलट राहुल येवले ने बताया देवेंद्र के सिर में ज्यादा चोट आई है। जहां दुर्घटना हुई वहां हाईवे के पुल का काम चल रहा है। निर्माण कंपनी द्वारा दो निर्माण स्थल के बीच से वाहनों के निकलने का रास्ता बना रखा है, जहां हर समय दुर्घटना का खतरा बन रहा है। बारिश में हादसे की ज्यादा आशंका रहेगी।

खबरें और भी हैं...