पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीपल के पेड़ से डाल टूटकर गिरी, कार हुई क्षतिग्रस्त

पीपल के पेड़ से डाल टूटकर गिरी, कार हुई क्षतिग्रस्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीपल के पेड़ से डाल टूटकर गिरी, कार हुई क्षतिग्रस्त

शाजापुर |
चित्रगुप्त मार्ग लालपुरा में गुरुवार दोपहर पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर में लगे पीपल के पेड़ की सड़ी डाली गिर गई। कार्यालय के कुछ कमरों की छत के कवेलू फूट गए, वहीं सड़क पर खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि यहां मैदान में खेल रहे बच्चे डाली टूटने की आवाज से भाग गए वरना वे चपेट में आ जाते। हालांकि यहां खड़ी कार किसकी है, यह देर शाम तक नहीं पता चला।

प्रत्यक्षदर्शी रमेश धगट ने बताया पेड़ की डाली कई दिनों से सड़ी हुई थी। मैं अपनी वैन रोज वहीं खड़ी करता था। डाली टूटने के डर से उसे दूसरी जगह रखा और गुरुवार शाम करीब 4 बजे तेज आवाज के साथ डाली टूट गई।

खबरें और भी हैं...