पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रोफेसरों की कमी से परीक्षा और परिणामों पर हो रहा असर, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन

प्रोफेसरों की कमी से परीक्षा और परिणामों पर हो रहा असर, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर | अभाविप द्वारा प्रदेश व्यापी आह्वान पर कॉलेज में ज्ञापन सौपा गया। जिसमें मांग की गई कि प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों में रिक्त पड़े प्रोफेसरों के खाली पड़े पदों के कारण विद्यार्थियों का प्रवेश, परीक्षा व परिणाम ठीक तरह से समय पर नहीं आ पा रहा है। साथ ही वार्षिक कैलेंडर का पालन भी नहीं हो पाता। इसी के विरोध में गुरुवार को एबीवीपी के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर स्थानीय पदाधिकारियों ने शासकीय बीएसएन कॉलेज पहुंचकर प्रभारी प्राचार्य वी.के. शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में परिषद कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। परिषद के श्याम टेलर, सावन मालवीय, आकाश शर्मा, यश शर्मा, विकास शर्मा, अभिलाषा गोठी, अपूर्वा अष्ठाना आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...