पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली कंपनी का दावा सभी पात्रों को दे दिए कनेक्शन

बिजली कंपनी का दावा- सभी पात्रों को दे दिए कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली कंपनी का दावा- सभी पात्रों को दे दिए कनेक्शन

शाजापुर | प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना, सौभाग्य योजना के तहत संभाग शाजापुर के अंतर्गत आने वाले 11 वितरण केंद्र क्रमशः शाजापुर शहर, शाजापुर ग्रामीण प्रथम, द्वितीय, लाहोरी, मक्सी, बेरछा, सलसलाई, गुलाना, मो. बड़ोदिया उत्तर व दक्षिण, पनवाड़ी के ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू परिसर में शत-प्रतिशत विद्युत कनेक्शन कर दिए हैं। कार्यपालन यंत्री आर.के. राजलवाल ने बताया इन वितरण केंद्रों के ग्रामों में 15 हजार 972 विद्युत कनेक्शन हुए हैं। उक्त केंद्रों के क्षेत्र में यदि कोई घरेलू परिसर विद्युत कनेक्शन से वंचित रह गया है तो वे संबंधित वितरण केंद्र या संभागीय कार्यालय शाजापुर से संपर्क कर विद्युत कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...