पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सट्‌टे के 22 बड़े ठिकाने, पेड़ के नीचे, मैदान, चाय और फल की दुकान पर खुला खेल, पुलिस को नहीं दिखता

सट्‌टे के 22 बड़े ठिकाने, पेड़ के नीचे, मैदान, चाय और फल की दुकान पर खुला खेल, पुलिस को नहीं दिखता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में बड़े पैमाने पर सट्‌टा चल रहा है। भास्कर ने स्टिंग ऑपरेशन कर खुलेआम चल रहे इस खेल को कैमरे में कैद किया। खुले मैदान से लेकर चाय की होटल और फल-सब्जी की दुकान सहित 22 जगह सट्‌टा चल रहा है। खाईवालों ने 250 से 300 रुपए रोज में युवकों को नियुक्त कर रखा है।

कोतवाली थाने के एक टीआई राजेंद्र वर्मा को शहर में सट्‌टा लिखने वाले पर कार्रवाई नहीं करने के मामले में लाइन हाजिर कर दिया गया था। इसके बाद भी पुलिस शहर में सट्‌टे पर अंकुश नहीं लगा पाई। भास्कर ने जब सट्‌टा लिखने वाली 22 पेड़ियों में से कुछ पर गुप्त कैमरों के जरिये पड़ताल की तो पता चला शहर के तीन बड़े खाईवालों ने अपने कारोबार को बढ़ाने लिए कर्मचारी रख रखे हैं। ये लोग बेरछा रोड से होकर गुजरे रेलवे ट्रैक पर बैठकर ही पर्ची फाड़ते रहते हैं। बस स्टैंड क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों चाय, नाश्ता और फल के ठेलों की आड़ में यह काम किया जा रहा था। यहां हर दिन पुलिसकर्मी टहलते दिखाई देते हैं, पर सब नजरअंदाज कर दिया जाता है।

खाईवाल ने हर जगह 250-300 रु. रोज पर नियुक्त किए युवक

सट्‌टे को लेकर पूर्व में भी कार्रवाई की गई थी। अभी भी इस तरह की जानकारी मिलती है तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। -शैलेंद्र सिंह चौहान, एसपी शाजापुर

पुलिस का रटारटाया जवाब- जानकारी लगेगी तो कार्रवाई जरूर करेंगे।

रेलवे ट्रैक के पास खुले मैदान में सट्‌टा पर्ची लिखता युवक।

ऐसा ही एसपी ने भी कहा- कार्रवाई करेंगे

बस स्टैंड की एक होटल के गेट से ही पर्ची ले जाते हुए।

बोर्ड होटल का... काम सट्‌टे और शराब का

ग्रामीण रूटों पर चलने वाली बसों के स्टैंड के पीछे बनी दुकानों पर बोर्ड होटल का लगा हुआ था, लेकिन अंदर सट्‌टे के कारोबार के साथ शराब परोसी जा रही थी। यह सटोरियों का सबसे पुराना अड्‌डा है। यहां से खबर लीक करने वालों के साथ मारपीट करना इन लोगों के लिए आम बात है। भास्कर टीम इस होटल में 15-20 मिनट रुकी। इस दौरान यहां पहुंचे 7 लोगों ने अपने अंक बताते हुए हजारों रुपए का सट्‌टा लगाया।

यह स्थान बने सटोरियों के अड्‌डे- बस स्टैंड, डिपो के पास, धोबी चौराह, महूपुरा, बेरछा रोड, एबी रोड, स्टेशन रोड नहर के पास, धान मंडी, वजीपुरा पुराना अस्पताल, खजांची मंदिर गली, मिरकला, छोटा चौक, आदित्य नगर, दुपाड़ा रोड, मनीहार वाड़ी, चौकदार वाड़ी, गिरवर रोड, कसेरा बाजार, सुगंधी गली, बादशाह पुल, किलारोड क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सट्‌टा चल रहा है।

बेरछा रोड पर पेड़ के नीचे उतारे जा रहे नंबर। फोटो- संदीप गुप्ता

खबरें और भी हैं...