हिंडोले में झूले ठाकुर जी
शाजापुर | अधिकमास के चलते शहर के वैष्णव मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। शनिवार को गोवर्धन नाथ मंदिर हवेली में ठाकुरजी के हिंडोले दर्शन कर भक्त भावविभोर हो गए। इधर वजीरपुरा स्थित द्वारकाधीश मंदिर में नीली छटा के दर्शन हुए। इस दौरान मंदिरों में भक्त मंडली द्वारा भजन कीर्तन भी किए गए। वहीं औदिच्य धर्मशाला में बालगोपाल का नौका विहार कराया गया।