पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिकॉर्ड गायब, बेशकीमती शासकीय बिल्डिंग का नामांतरण कर टैक्स ले रही नगरपालिका

रिकॉर्ड गायब, बेशकीमती शासकीय बिल्डिंग का नामांतरण कर टैक्स ले रही नगरपालिका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के बीच आजाद चौक व छोटा चौक बीच स्थित बेशकीमती शासकीय बिल्डिंग का नामांतरण करने वाली एजेंसी नगर पालिका के पास ही बिल्डिंग का रिकॉर्ड नहीं है।

नपा के रिकॉर्ड में बिल्डिंग में कृषि मंडी, वाचनालय सहित एक अन्य शासकीय विभाग का नाम दर्ज है। साथ ही व्यापारियों का जिक्र भी है, लेकिन उक्त बिल्डिंग का नामांतरण किस आधार पर किया गया, यह बताने को कोई तैयार नहीं है। जिम्मेदारों ने बताया यह वर्षों पहले हुआ है, उस समय किसने किया यह भी देखना पड़ेगा। इधर, रिकॉर्ड मांगने के एक सप्ताह बाद भी नगर पालिका ने राजस्व अधिकारियों को रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया। ऐसे में राजस्व अधिकारी भी मामले की पड़ताल नहीं कर पा रहे हैं।

बता दें शहर के बीच आजाद चौक से लगी पुरानी व जर्जर हो चुकी बिल्डिंग में 50 साल पहले सेंट्रल एक्साइज कार्यालय संचालित होता था। बाद में कार्यालय के जिले से बंद हो जाने के बाद यहां कृषि मंडी, वाचनालय संचालित हुए, लेकिन इसके दो फ्लोर खाली पड़े हैं। बीच में 25 व्यापारियों ने दुकानें खोल ली हैं। जानकारी के मुताबिक इन दुकानों को व्यापारियों ने अपने नाम से भी करा दिया है। बाकायदा नपा में नामांतरण कराकर टैक्स भी जमा करते हैं। अब नामांतरण किस आधार पर हुआ और इस बिल्डिंग का असली मालिक कौन है? इसको लेकर फिलहाल कोई भी स्पष्ट रूप से जवाब देने की स्थिति में नहीं है। स्थिति यह है कि एक सप्ताह बाद भी अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका। नपा कर्मचारी की मानें तो उन्होंने राजस्व अधिकारियों को रिकॉर्ड दिखा दिया था। यदि उन्हें लिखित में जानकारी चाहिए तो सोमवार को पहुंचा दी जाएगी।

जांच करने मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार राजाराम रानाडे की मानें उन्होंने नपा से बिल्डिंग संबंधी रिकॉर्ड मांगा है, लेकिन अब तक उन्हें कुछ भी नहीं मिला। नपा से कुछ जानकारी मिलने के बाद ही आगे जांच शुरू हो पाएगी। रिकॉर्ड के लिए नपा संबंधित व्यापारियों को नोटिस जारी कर उनसे भी दस्तावेज बुलवा सकती है। व्यापारियों से मिले दस्तावेजों के आधार पर भी जांच हो जाएगी।

राजस्व विभाग को तुरंत भिजवा देंगे जानकारी

बिल्डिंग का जितना रिकॉर्ड था, उस आधार पर जानकारी तैयार कर ली है। सोमवार को ही राजस्व विभाग को सौंप दी जाएगी। - भूपेंद्र दीक्षित, सीएमओ नपा शाजापुर

नपा के पास नहीं मिलने पर नजूल में ढूंढेंगे रिकॉर्ड

यदि नपा के पास रिकार्ड नहीं मिलेगा तो नजूल रिकॉर्ड में उक्त बिल्डिंग का रिकार्ड ढूंढेंगे। यदि शासकीय बिल्डिंग है तो पुराने रिकॉर्ड में जरूर मिल जाएगी। - सत्येंद्र बैरवा, तहसीलदार शाजापुर

खबरें और भी हैं...