पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोजगार सहायकों ने पकौड़े बनाकर जताया विरोध

रोजगार सहायकों ने पकौड़े बनाकर जताया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोजगार सहायकों ने पकौड़े बनाकर जताया विरोध

शाजापुर | प्रदेश संगठन के आह्वान पर नियमितीकरण व संविलियन की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे रोजगार सहायकों ने शनिवार को धरना स्थल पर ही पकौड़े बनाकर बेचते हुए विरोध जताया। पांचवें दिन शाजापुर जनपद पंचायत धरना स्थल पर रोजगार सहायकों ने सरकार के सामने विरोध किया और पकौड़े बेचे। पकौड़े खरीदते हुए सचिव संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष तोलाराम खींची ने मांग को जायज बताते हुए सरकार से उचित निर्णय लेने की बात कही। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोहरसिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष सीताराम सौराष्ट्रीय, ब्लॉक अध्यक्ष हुकुम सिंह गुर्जर, ब्लाॅक सचिव बाबूलाल गुर्जर, ब्लॉक उपाध्यक्ष दरियावसिंह पंवार, ब्लॉक कोषाध्यक्ष संतोष जायसवाल, उदयसिंह कराड़ा, जिला मीडिया प्रभारी महेश टेलर, पप्पूसिंह बगाना, अरुणसिंह गोहिल, लाड़सिंह गुर्जर, कालूसिंह राजोरिया, ईश्वरसिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...