पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाताल में पहुंचा पानी, 10 साल में 80 फीट गिरा जिले का जलस्तर

पाताल में पहुंचा पानी, 10 साल में 80 फीट गिरा जिले का जलस्तर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर | शाजापुर जिले में 10 साल में भू-जलस्तर 80 फीट तक गिर गया है। 2008 में जो जलस्तर 100 फीट था, वह इस साल वर्ष 2018 में 180 फीट नीचे पहुंच गया। जलसंकट के हाल फिर से बने हैं, क्योंकि इस साल जिले में सिर्फ 27.70 इंच बारिश हुई है। जबकि जिले की औसत बारिश ही 39.60 इंच है। हालांकि पेयजल संकट से निपटने पीएचई विभाग ने बड़े स्तर पर रूपरेखा तैयार की है। बंद पड़ी 57 नल-जल योजनाओं को चालू कराने सहित मुख्यमंत्री पेयजल योजना के नाम से प्रत्येक ब्लॉक के 8-8 गांवों में पानी के सारे इंतजाम किए जाने हैं।

खबरें और भी हैं...