पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बजरंग दल की बैठक में बनाई कार्य योजना

बजरंग दल की बैठक में बनाई कार्य योजना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सलसलाई | नगर के महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की प्रखंड बैठक हुई। इस मौके पर धर्मांतरण, लव जिहाद में फंसे लोगों को पुनः समाज में लाना का आव्हान विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल विभाग संयोजक संतोष मेवाड़ा ने किया। अतिथि के रूप में शाजापुर जिला संयोजक धर्मेंद्र सोनी, जिला मंत्री राकेश चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश मेवाड़ा उपस्थित थे। 3 जून को बजरंग दल की जिला बैठक और 28 मई से ग्वालियर में हो रहे शिक्षा वर्ग अपेक्षित कार्यकर्ता के पहुंचने व अन्य विषय पर भी चर्चा की गई। प्रखंड में खाली दायित्व को नियुक्त करने पर भी रायशुमारी की गई। तहसील संयोजक मनोहर मेवाड़ा, रोहित ठाकुर, राहुल पाटीदार, अनिल मालवीय, बजरंग दल सहमंत्री किशोर राजगुरु, प्रखंड मंत्री दिनेश मेवाड़ा, गोविंद मेवाड़ा, राकेश चौधरी, संतोष चौधरी सहित कई तहसील के बजरंग दल कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...