पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हिरपुरटेका के लोगों को घरों में ही नलों से मिलेगा पानी

हिरपुरटेका के लोगों को घरों में ही नलों से मिलेगा पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को निकाली गई विकास यात्रा के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री दीपक जोशी ने 3 करोड़ 64 लाख 47 हजार रुपए लागत के कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। प्रभारी मंत्री ने ग्राम हिरपुरटेका, भरड़, अभयपुर व खोरिया नायता का भ्रमण किया। इस दौरान विधायक अरुण भीमावद, सीसीबी बैंक अध्यक्ष शिवनारायण पाटीदार, कलेक्टर श्रीकांत बनोठ, जिपं सीईओ वंदना शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्रसिंह बैस आदि मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार विकास यात्रा के दौरान प्रभारी मंत्री जोशी एवं अन्य अतिथियों ने हिरपुरटेका में मुख्यमंत्री ग्रामीण नल-जल योजना (लागत 60.04 लाख रु.) का भूमिपूजन किया। यह योजना पूरी होने पर गांव की 2391 आबादी को घराें में ही नलों से पानी उपलब्ध हो सकेगा। अभयपुर में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्मित अटल मंगल भवन (लागत 10 लाख) एवं पंचायत भवन (12.85 लाख) का लोकार्पण किया। एबी रोड से अभयपुर तक बनने वाली 1.60 किमी लंबी सड़क (लागत 198.39 लाख) का भूमिपूजन किया।

खाेरिया नायता में बनेगी प्रधानमंत्री योजना में सड़क

इसी तरह खोरिया नायता में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी 900 मीटर सड़क (लागत 83.19 लाख) का लोकार्पण किया गया। विकास-यात्रा के दौरान प्रभारी मंत्री जोशी ने भू-खंड अधिकार पत्रों का भी वितरण किया। ग्राम खोरिया नायता में 167, हिरपुरटेका में 319 तथा अभयपुर में 365 हितग्राहियों को भू-खंड अधिकार पत्रों का वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत ग्राम चौंसला कुल्मी के दृष्टि बाधित दिव्यांग प्रवीण पिता हरिनारायण पाटीदार को अध्ययन के लिए सामाजिक न्याय एवं निःशक्त कल्याण विभाग द्वारा ग्राम हिरपुरटेका में प्रभारी मंत्री जोशी के हाथों से लैपटॉप दिलवाया गया। प्रवीण वर्तमान में इंदौर के कॉलेज में बीए चौथे सेमेस्टर का छात्र है।

दृष्टि बाधित छात्र को लैपटॉप देते प्रभारी मंत्री जोशी।

खबरें और भी हैं...