शाजापुर|सौराष्ट्रीय समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 6 मई को हुआ। इसके आय-व्यय का ब्योरा समिति 20 मई को समाज के सामने पेश करेगी। संत अमरदास सौराष्ट्रीय समाज की कांजा रोड स्थित धर्मशाला पर 20 मई को बैठक में विवाह समिति सदस्य खर्च का हिसाब देंगे। विवाह समिति अध्यक्ष बाबूलाल सौराष्ट्रीय, उपाध्यक्ष आत्माराम धानुक, पार्षद प्रतिनिधि दिनेश सौराष्ट्रीय, राहुल सौराष्ट्रीय, कोषाध्यक्ष बालचंद्र सौराष्ट्रीय, सचिव लक्ष्मीचंद्र सौराष्ट्रीय, सहसचिव लक्ष्मण मौर्य, महासचिव उमरावसिंह सौराष्ट्रीय, राधेश्याम सौराष्ट्रीय, संगठन मंत्री नारायणसिंह सौराष्ट्रीय, महामंत्री गंगाराम सौराष्ट्रीय, प्रचार मंत्री रामप्रसाद सौराष्ट्रीय आदि द्वारा समाजजन को पेश करेंगे। इस मौके पर समिति संरक्षक पूर्व जनपद अध्यक्ष देवीलाल सौराष्ट्रीय, जिपं सदस्य प्रतिनिधि चंदरसिंह सौराष्ट्रीय, अनोखीलाल सौराष्ट्रीय, हरिप्रसाद सौराष्ट्रीय, सचिव भंवरलाल सौराष्ट्रीय आदि मौजूद रहेंगे।