शाजापुर | पुरुषोत्तम मास के चलते शुक्रवार शाम शहर के वैष्णव संप्रदाय से जुड़े मंदिर एवं हवेलियों में विशेष आयोजन हुए। सोमवारिया स्थित पुष्टिमार्गीय श्री गोवर्धननाथ मंदिर हवेली में रात 8 बजे वैष्णवजन ने ठाकुरजी के मोती बंगला के दर्शन किए। ठाकुरजी की प्रतिमा विराजित स्थल को मोतियों की लड़ियों से सजाया गया। नई सड़क पर औदिच्य धर्मशाला स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर में देर शाम ठकुराइन तीज उत्सव मनाया गया। यहां भगवान द्वारकाधीश की प्रतिमा के साथ ठकुराइन राधाजी की छवि ने भी भक्तों का मन मोहा। वजीरपुरा स्थित द्वारकाधीश मंदिर में फूल बंगला उत्सव मनाया गया।