पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1.5 डिग्री कम होकर तापमान 43 पर, दस दिन में

1.5 डिग्री कम होकर तापमान 43 पर, दस दिन में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
1.5 डिग्री कम होकर तापमान 43 पर, दस दिन में 45 पार जाने के आसार

शाजापुर
| तेज धूप और गर्म हवा से गुरुवार को 44.4 डिग्री पहुंचा तापमान शुक्रवार को दिन में हल्के बादल छाने से करीब डेढ़ डिग्री (1.4) कम होकर 43 पर पहुंचा, लेकिन आगामी दस दिनों में यही पारा 45 डिग्री के पार जाने के पूरे आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया बताते हैं शहर में लगातार उत्तर-पश्चिमी गर्म हवा आ रही है। 25 मई से नवतपा लगने के कारण धूप की तपिश भी तेज रहेगी। ये दोनों कारण तापमान में इजाफा करेंगे। शुक्रवार को भी शहर में 13 किमी की गति से गर्म हवा चली। गुरुवार-शुक्रवार रात सबसे ज्यादा तपने वाली रात साबित हुई। न्यूनतम तापमान 28.5 से 1.8 डिग्री और बढ़कर शुक्रवार अलसुबह होने तक सीधे 30.3 डिग्री चला गया।

खबरें और भी हैं...