पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टी शर्ट की बांह में गाइड के पेज रखे थे, नकल

टी-शर्ट की बांह में गाइड के पेज रखे थे, नकल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टी-शर्ट की बांह में गाइड के पेज रखे थे, नकल करने निकाले तो बन गया केस

भास्कर संवाददाता | शाजापुर

लीड बीएसएन शासकीय पीजी कॉलेज में वार्षिक परीक्षा के दौरान शुक्रवार को नकल का पांचवांं केस बना। इस बार भी सुबह 7 से 10 बजे की पाली में ही केस बना।

इस पाली के परीक्षा केंद्राध्यक्ष डॉ. एस.के. मेहता ने बताया शुक्रवार को बीएससी प्रथम वर्ष का रसायन शास्त्र विषय का पेपर था। परीक्षा शुरू होने के बाद एक कक्ष में ड्यूटी दे रही वीक्षक डॉ. मीनू गिडवाणी व दिलशाद खान ने छात्र को पकड़ा। वह टीशर्ट की बांह मोड़कर उसमें विषय से जुड़ी गाइड से फाड़कर छह पेज रख लाया था। जैसे ही छात्र ने नकल करने के लिए एक पेज निकाला, तो बाकी सारे पेज भी बाहर निकल गए। यह देख वीक्षकों ने तत्काल उसकी परीक्षा रोककर केस बना दिया। डॉ. मेहता के अनुसार वार्षिक व सेमेस्टर मिलाकर इस साल परीक्षाओं में यह पांचवां केस बना है। चार केस परीक्षा कक्ष में मोबाइल लाने तो यह एकमात्र केस पर्ची, गाइड के पेज लाने से जुड़ा है।

खबरें और भी हैं...