पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर के मध्य से होकर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चीलर नदी के किनारों के 2-2 किमी क्षेत्र में सौंदर्यीकरण शुरू... ओंकारेश्वर मंदिर परिसर के पास ओपन थिएटर, पार्क के साथ बनेगा साइकिल ट्रैक, 7.40 करोड़ से बनेंगे 6 घाट, फूड जोन और दो स्थानों पर पार्किंग


शहर के मध्य से होकर गुजरी चीलर नदी के किनारों गंदगी और जलकुंभी की जगह जल्द ही ओपन थियेटर के साथ बच्चों के खेलने के लिए पार्क और कई मनोरंजन के उपलब्ध होंगे। इसकी शुरुआत गत दिनों ओंकारेश्वर मंदिर परिसर के पास से की गई। नगर पालिका ने नदी क्षेत्र के दोनों ओर 2-2 किमी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया। इस क्षेत्र में 7 करोड 40 लाख की लागत से 6 सुंदर घाट के साथ साइकिलिंग ट्रैक और फूड जोन का निर्माण होगा।

सीएमओ भूपेंद्र दीक्षित का कहना है शुरुआती दौर में भीमघाट, गरासिया घाट, महादेव घाट और महूपुरा क्षेत्र में नए घाट बनाए जाएंगे। इसके अलावा दो घाट अलग रहेंगे। प्रोजेक्ट में सौंदर्यीकरण के साथ शहरवासियों के मनोरंज की प्लानिंग भी की गई। नपा सब इंजीनियर अरुण गौड़ के अनुसार प्लानिंग का एक बड़ा हिस्सा शहर के मध्य ओंकारेश्वर मंदिर परिसर क्षेत्र में रहेगा। यहां बच्चों के लिए पार्क, नदी के किनारों पर साइकिलिंग के लिए ट्रैक, बैठने के लिए सीटें और चेंजिंग रूम भी बनाए जाएंगे।

अभी ये हैं हाल.... नपा ने अपनी प्लानिंग में सौंदर्यीकरण के साथ पर्यावरण और स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर दिया है। इसके लिए नदी में मिलने वाले गंदे नालों का पानी अगले से शहर के बाहर कर दिया जाएगा।

साइकिल ट्रैक

कार पार्किंग भी... निर्माण में पार्किंग का विशेष ध्यान रखा गया है। राजराजेश्वरी माता मंदिर के पास बड़े पुलिस के नीचे पार्किंग की जाएगी। इसके अतिरिक्त एक पार्किंग महूपुरा क्षेत्र में भी होगी। यहां कारें भी खड़ी हो सकेंगी।

घाट

फूड जोन

ओपन थियेटर

पार्क

पार्किंग

चेंिजंग रूम

ओंकारेश्वर

खबरें और भी हैं...