पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी के लिए भटकते वानरों की प्यास बुझाई, बच्चों ने हाथों से खिलाए चने

पानी के लिए भटकते वानरों की प्यास बुझाई, बच्चों ने हाथों से खिलाए चने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानी के लिए भटकते वानरों की प्यास बुझाई, बच्चों ने हाथों से खिलाए चने

शाजापुर |
तेज गर्मी में कई वन्य प्राणी दाने-पानी के लिए शहर का रुख कर रहे हैं। जागरूक लोग इनकी आस पूरी भी कर रहे हैं। शहर के हरायपुरा क्षेत्र में शुक्रवार को वानरों की टोली एक हनुमान मंदिर में जुटने लगी। मोहल्लेवासियों ने बाल्टी में पानी भरकर रखा तो ये वानर वहां से पानी पीकर प्यास बुझाने लगे। यह देख कुछ बच्चे उनका पेट भरने के लिए मूंगफली के दाने लाए और हाथ की मुट्ठी में भरकर खिलाने लगे। यह देख नर-मादा वानरों के साथ उनके बच्चे भी इन बच्चों के पास आए और दाने खाकर मौज-मस्ती करते हुए लौट गए।

खबरें और भी हैं...