पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 9 संकुल से मिले 69 आवेदन ज्यादातर समस्याएं वेतन से जुड़ी

9 संकुल से मिले 69 आवेदन ज्यादातर समस्याएं वेतन से जुड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले की समन्वय संस्था उत्कृष्ट स्कूल में शुक्रवार को शिक्षक, अध्यापकों सहित कर्मचारियों के लिए भी शाजापुर ब्लॉक स्तरीय परिवेदना शिविर लगा। सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे तक शिविर में ब्लाॅक के कुल 9 संकुल से आए 69 सदस्यों ने समस्याओं के लिए लेवलवार प्रपत्रों का आवेदन भरकर अलग-अलग 9 कक्षों में बैठे संकुल प्राचार्यों को दिए।

प्रभारी बीईओ शशिरेखा राजालू ने बताया अधिकांश समस्याएं समयमान वेतनमान से जुड़ी हैं। वहीं क्रमोन्नति, एरियर का लाभ नहीं मिलने, वेतनवृद्धि खोली जाने, बीएलओ कार्य से आ रही परेशानी आदि से जुड़ी समस्याओं के लिए भी आवेदन किए गए। दो फीसदी शिकायतें संकुल स्तर से निराकृत होने संबंधी थी, इसलिए इनका निराकरण मौके पर ही कर दिया। शेष आवेदन निराकरण के लिए डीईओ कार्यालय भेजे हैं। शिविर में बीईओ कार्यालय के स्टाफ का सहयोग रहा। संयुक्त संचालक उज्जैन कार्यालय की टीम सदस्यों सहित डीईओ के.एस. राजपूत ने भी शिविर स्थल पर निरीक्षण किया।

समस्या व शिकायतों के लिए आए दिन कोई न कोई किसी न किसी संगठन के बैनर तले डीईओ कार्यालय जाता है। बातचीत से हल नहीं निकलता तो विरोध जताने से लेकर बहस तक भी होती है। सूत्रों ने बताया इस तरह के लोगों को शासन की ओर से मौका मिलने के बाद भी वे शिविर से नदारद थे।

खबरें और भी हैं...